Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातस्टेट मोनिटरिंग की रेड में लाखों के शराब जब्ती की घटना में...

स्टेट मोनिटरिंग की रेड में लाखों के शराब जब्ती की घटना में चौक बाजार पी.आई. का तबादला

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत के चौक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में तीन माह पहले स्टेट मोनिटरिंग सेल द्वारा लाखों का शराब बरामद हुआ था। गुजरात पुलिस महानिर्देशक ने किए हुक्म के आधार पर पुलिस आयुक्त ने चौक बाजार पी.आई. का तबादला कर लीव रिजर्व में रखा है। जबकि सर्वेलन्स पीएसआई और चौकी पीएसआई की ट्राफिक शाखा में तबादला किया है।
पुलिस सूत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत के चौकबाजार पुलिस थानान्तर्गत तीन माह पूर्व स्टेट मोनिटरिंग सेल ने की रेईड में लाखों की शराब बरामद हुई थी। इस वारदात में गुजरात पुलिस महानिर्देशक जी.एस. मलिक ने कार्रवाई करते हुए हुक्म किया है। उनके आधार पर इन्चार्ज पुलिस आयुक्त वाबांग जामीर ने गत रोज चौकबाजार पी.आई. एस.डी. रातडा का तबादला कर उन्हें लीव रिजर्व में रख दिया है। जबकि सर्वेलन्स स्टाफ पीएसआई वी.टी. डोडिया और कुबेरनगर चौकी पीएसआई राठोड को ट्राफिक शाखा में तबादला किया है। हाल चौक बाजार पुलिस थाने का चार्ज सेकन्ड पी.आई. ए.ए. राठवा को सौंप दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments