मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के रंगउपवन, मक्काईपुल के पास कांग्रेस कार्यालय के बाहर गत रोज भाजपा ने कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व धरणा प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि महिला उत्पीडन करने वाले कांग्रेस के सांसद को बचाया जा रहा है। एक ओर दिल्ली में चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन तो दूसरी ओर सूरत में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। प्रदर्शन के दौरान बडी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। इस दौरान पुलिस भी तैनात कर दी गई। अलग-अलग मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस का प्रदर्शन देशभर में शुरू है। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ उग्र सूत्रोच्चार कर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध करने वाले भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस ने अटकायत भी की थी।

