मूकनायक समाचार । वांसदा
वांसदा के भीनार गांव के कुंभार फलिया में रात के दौरान घर के आंगन खेल रहे ढाई वर्षीय बच्चे को वन्य जानवर तेंदुआ उठा ले गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर वांसदा तहसील के भीनार गांव के कुंभार फलिया निवासी मितलबेन अरुणभाई पटेल के घर रात्रि के 8 बजे के दौरान परिजनों घर के आंगन में थे उस दौरान अचानक एक तेंदुआ परिजनों की नजर के सामने ही ढाई साल के बच्चे को उठा ले गया। घटना की जानकारी आस पडौश को मिलते ही तत्काल खेत की ओर सब दौड गए और बच्चे को ढूंढने की कोशिश की किन्तु उसका कहीं अता-पता नहीं चला। ग्रामजनों ने वांसदा वन विभाग को इसकी जानकारी देने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और तेंदुए और बच्चे को ढूंढने का कार्य शुरू किया। घर से थोडे दूर खून के निशान मिलने पर बच्चे को लेकर वहां से निकला होने के संदेह जताया। इस मामले में समग्र गांव के लोग इकट्ठा हुए थे। साथ ही राजकीय अग्रणी भी स्थल पर पहुंचकर बच्चे को ढूंढने में लग गए। तेंदुए द्वारा निवासिय क्षेत्र से बच्चे को उठा ले जाने की वारदात के चलते भीनार समेत आस-पडौश के गांवों में भय का माहौल छा गया। वांसदा वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए और बच्चे को ढूंढने का कार्य शुरू किया गया।

