मूकनायक समाचार । सूरत
पूणा गांव में गुरुवार सुबह 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने पिता से नया मोबाईल दिलवाने का कहा किन्तु पिता ने अभी पैसों का इन्तजाम नहीं होने से बाद में ले देने के लिए कहा जिससे युवती ने यह कदम उठाया।
स्मीमेर अस्पताल सूत्रो के मुताबिक भावनगर जिला के महुवा तहसील के निवासी और हाल में पूणा गांव में इश्वर नगर सोसायटी निवासी 18 वर्षीय दर्शना मुकेशभाई लाडुमोरे ने गुरुवार सुबह घर में लोहे के हूक के साथ दुपट्टा बांधकर गले फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि दर्शना अंतिम तीन माह से नया मोबाईल की मांग कर रही थी और पिता को कहती थी। किन्तु पिता ने अभी नया मकान का काम चालु होने से बाद में फोन दिलवाने का कहने पर युवती नाराज होकर यह कदम उठाया होने की संभावना है। दर्शना घर पर बैठकर सिलाई काम करती थी और पिता मजदूरी काम करते है।

