Tuesday, October 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज संगम में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना सरस्वती का जलस्तर, आसपास...

प्रयागराज संगम में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना सरस्वती का जलस्तर, आसपास के इलाकों में पहुंचा पानी

मूकनायक/ रिपोर्टर अनिकेत निषाद प्रयागराज/उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है 21 अगस्त की रिपोर्टों के अनुसार संगम क्षेत्र के कई घाट जलमग्न हो चुके हैं और बढ़ता पानी आसपास की सड़कों तक पहुंच गया है इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही या ऊपरी क्षेत्रों से नदियों में पानी की आवक बढ़ी तो प्रयागराज के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी और आगे बढ़ने की आशंका है हालांकि, स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए राहत एवं बचाव की तैयारियां जारी हैं।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी, घाटों और बाढ़ प्रभावित निचले क्षेत्रों के पास जाने से बचें किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।

क्या और बढ़ सकता है पानी?

यदि बारिश बैराजों से पानी छोड़े जाने या ऊपरी क्षेत्रों से पानी की आवक बढ़ती है तो संगम और आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। इसलिए अगले कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments