Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपत्रकार संजय सोलंकी से गाली-गलौज का मामला: आरोपी युवक ने थाने में...

पत्रकार संजय सोलंकी से गाली-गलौज का मामला: आरोपी युवक ने थाने में लिखित माफी मांगी

मूकनायक । सीहोर

जावर। मूक नायक समाचार के पत्रकार संजय सोलंकी के साथ सोशल मीडिया पर की गई गाली-गलौज के मामले में पुलिस की तत्पर कार्रवाई के बाद आरोपी युवक ने थाने में लिखित रूप से माफी मांग ली। यह घटना 19 तारीख को शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार संजय सोलंकी की इंस्टाग्राम आईडी sanjay solanki kabir mission पर एक स्थानीय युवक द्वारा आपत्तिजनक संदेश भेजा गया, जिसमें गाली-गलौज करते हुए डीएनए टेस्ट कराने जैसी टिप्पणी भी की गई। इस घटना से आहत होकर पत्रकार संजय सोलंकी ने जावर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक की पहचान लखन पाटीदार, निवासी गुराडिया वर्मा, थाना जावर के रूप में की और उसे थाने बुलाया। पूछताछ के बाद आरोपी युवक ने लिखित में माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि उससे यह गलती अनजाने में हुई है और भविष्य में वह किसी के साथ गाली-गलौज नहीं करेगा। उसने पत्रकार संजय सोलंकी से भी क्षमा याचना की।
पत्रकार संजय सोलंकी ने माफी स्वीकार करते हुए कहा कि किसी को भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे भविष्य में अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। साथ ही उन्होंने पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक श्री सवारियां ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जो आष्टा क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित बताया जाता है। युवक के इस व्यवहार से ग्रुप की छवि पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
पत्रकार संजय सोलंकी ने कहा कि पत्रकारिता के दौरान इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है, हालांकि माफी और समझौते के बाद उन्होंने आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया। यह घटना एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता के मुद्दे को उजागर करती है। स्थानीय स्तर पर ऐसी घटनाओं पर सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता है, ताकि पत्रकार निर्भय होकर अपना कार्य कर सकें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments