रामलाल यादव / मुकनायक संपादक, राजस्थान।
बाॅसवाडा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती ममता भूपेश जी द्वारा बांसवाड़ा जिला sc कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की गई ।कार्यकारिणी में अनुसूचित जातियों की विभिन्न जातियों एवं महिलाओं को भागीदारी दी है Iजिला कार्यकारिणी में प्रताप यादव,,देवेन्द्र राठौर, मांगी लाल बुनकर, बहादुर भाई थोरी, किशन लाल बुनकर, इश्वर लाल मेघवाल, मोगजी बुनकर, मुकेश बुनकर, रामचंद मेघवाल और नारायण लाल यादव को उपाध्यक्ष बनाया है I जिला कार्यकारिणी में 30 महासचिव, 30 सचिव तथा 21 कार्यकारिणी सदस्य को बनाए गए हैं I कोषाध्यक्ष श्री विट्ठल जी यादव ,जिला प्रवक्ता श्री गोतम लाल यादव, विधि विभाग की जिम्मेदारी श्री मणि लाल यादव व श्री विराम चौहान को दी गई है I जिले की सभी विधानसभाओं में गढी से किशोर कुमार बुनकर व योगेश यादव, बांसवाड़ा विधानसभा में जगदीश यादव व राजेश यादव, घाटोल विधानसभा में नीतेश यादव व छगनलाल बुनकर , बागीदौरा विधानसभा में गजेंद्र बुनकर व हरीश यादव तथा कुशलगढ विधानसभा में पीयूष जाटव व रवि चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है ISC प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष श्री कालुराम यादव ने जिला पदाधिकारियो को शुभकामनाये व बधाई देते हुए कांग्रेस की रीति -नीति को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

