Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबस्तर की बेटी सुभद्रा कश्यप ने राष्ट्रीय एकलव्य स्पोर्ट्स मीट में रचा...

बस्तर की बेटी सुभद्रा कश्यप ने राष्ट्रीय एकलव्य स्पोर्ट्स मीट में रचा इतिहास, शतरंज प्रतियोगिता में बनी स्वर्ण पदक विजेता

बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गढ़िया की कक्षा 8वीं की होनहार छात्रा सुभद्रा कश्यप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुभद्रा ने हाल ही में ओडिशा के सुंदरगढ़ में आयोजित चौथे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। विद्यालय की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत रणनीति, एकाग्रता और निर्णय क्षमता के दम पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

संस्था प्रमुख ऊषा शुक्ला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुभद्रा ने न केवल विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि प्रतिभा किसी सुविधा पर निर्भर नहीं होती। उसकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सुभद्रा कश्यप की यह सफलता बस्तर के ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं के लिए एक नया उत्साह उत्पन्न करने वाली है। एक छोटे से क्षेत्र की बालिका द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना यह दर्शाता है कि सही अवसर, मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर ये बच्चे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के लिए गर्व का विषय है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments