मूकनायक /राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
सतना/ मध्य प्रदेश
सतना जिले में लगातार यूरिया खाद , की कमी सामने आ रही है ,गांव गांव के किसान समस्या से जूझ रहे है , समस्या के निदान के लिए आम पार्टी यूथ विंग के प्रदेश सचिव देवांशू द्विवेदी ,यूथ विंग जिला अध्यक्ष हर्ष बागरी ,और युवा नेता हर्ष पांडे जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन को नींद से जगाया है।
राज्यमंत्री का ग्रह जिला होने के बाद भी खाद की समस्या दूर नहीं हो रही है।,
हर गांव में खाद की कमी आ रही है , हर विधानसभा का एक एक किसान खाद के लिए परेशान है , और जिला प्रशासन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चुप्पी साधे बैठी है , जिस किसान को देश का भगवान माना जाता है , उसी किसान के साथ अन्याय किया जा रहा है , भाजपा सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।
इसका जिम्मेदार कौन है जिला प्रशासन या भाजपा सरकार
आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से समस्या दूर करने का अनुरोध किया , और इसके बाद भी समस्या दूर नहीं होती है तो *यूथ प्रदेश सचिव देवांशू द्विवेदी *युवा विंग के जिला अध्यक्ष हर्ष बागरी और युवा नेता हर्ष पांडे जी* ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है , जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन स्वयम होगा।

