Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानभीलवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी — एक साल से फरार 5000 के...

भीलवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी — एक साल से फरार 5000 के इनामी आरोपी को उज्जैन से पकड़ा

मूकनायक/ गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा /राजस्थान

भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस के निर्देशन में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत बागोर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के मामले में एक साल से फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी पूरणदास को उज्जैन महाकाल से गिरफ्तार किया है।

मामला 9 मई 2024 का है, जब थाना बागोर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने गुजरात से लड़की को दस्तयाब कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन तीसरा आरोपी पूरणदास लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

थाना बागोर के थानाधिकारी भंवरलाल, रवि कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुस्ताक मोहम्मद (विशेष योगदान) और आत्माराम की टीम ने तकनीकी माध्यम से आरोपी की लोकेशन उज्जैन में ट्रेस की और भेष बदलकर दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के विशेष योगदान की सराहना की है।

गिरफ्तार आरोपी:
पूरणदास पिता रतन दास वेष्णव (24), निवासी फलासिया, थाना भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments