पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 10 हजार का ईनाम घोषित था।
मुकनायक भीलवाड़ा गोपाल मेघवंशी
भीलवाडा : जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा धर्मेन्द्र सिंह IPS के आदेशानुसार लूट, डकैती चोरी व नकबजनी जैसी घटनाओं व सम्पति सम्बधी अपराध को रोकथाम हेतु जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रोशन लाल पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा, जिला भीलवाडा व रविन्द्र प्रताप सिह वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर के निकटतम सुपरविजन में सुरेन्द्र कुमार गोदारा उ. नि. थानाधिकारी थाना रायपुर व उनकी टीम के द्वारा थाना सर्कल के गांव पालरा में दिनांक 05.10. 2021 को दिन के समय पीडिता सोनी बाई अपने खेत पर काम कर रही थी इसी दौरान मोटर साईकिल पर आये दो अज्ञात बदमासों द्वारा महिला से सोने के मादलिया, मोती व नथ लुट लिये वारदात में शामिल आरोपी कालाराम गरासिया को सुरत, गुजरात से डिटेन कर गिरफतार किया गया।
गठित टीम सदस्यः-
1.सुरेन्द्र कुमार गोदारा उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर
2. आशीष कुमार मिश्रा सउनि प्रभारी, साईबर सैल भीलवाडा
3.भवानी सिंह हैड कानि. 491 पुलिस थाना रायपुर
4. राधेश्याम कानि. 1302 साईबर सैल भीलवाडा (विशेष योगदान)
5. श्रवण कुमार कानि. 1577 पुलिस थाना रायपुर

