Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीलाखेरी मे दिन भर छाया रहा कोहरा - तापमान में गिरावट जारी।...

लाखेरी मे दिन भर छाया रहा कोहरा – तापमान में गिरावट जारी। जनजीवन हुआ प्रभावित

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी -: इंदरगढ़ लाखेरी क्षेत्र मे जब सुबह जगे तो घना कोहरा छाया मिला हालात यह थे की 20 मीटर की दुरी का व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा था छोटे वाहन लाइट जलाकर कम स्पीड से ही चल रहे थे भले ही तापमान मे बढ़ोतरी हों गई हों लेकिन बीते दो दिनों से सर्दी से जन जीवन प्रभावित हुआ है हालांकि 1:00 बजे बात धुप खिली तो कोहरा भी कम हुआ मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है अधिकतम तापमान 22 से 24 व न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री ही रह गया था तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी का प्रभाव सुबह और रात के समय कम नहीं हुआ केवल दोपहर के समय ही राहत मिली है सरपंच बुद्धि प्रकाश मीणा ने बताया कि कोहरे व ओस के कारण खेतो मे नमी बढ़ने से गेहूं सरसों व चने की फसल के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि नमी के कारण ग्रोथ अधिक होगी और पैदावारी भी बढ़ेगी हलाकि 4 डिग्री तापमान नीचे आने के बाद धनिया मिर्ची टमाटर मटर बैंगन की फसलों में फाल पड़ने की संभावना रहती है दोपहर 1:00 बजे धुप निकलने के बाद किसान चने की फसल क़ो देखते नजर आए किसानो का कहना है की 7 से 8 से बादल छाय हुए हैं ऐसे में चने की फसल को रोग लगने की चिंता सता रही है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments