मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
जालौर – मेघवाल समाज छात्रावास जालौर के छात्र, सेरणा निवासी अशोक कुमार पुत्र परखा राम मेघवाल ने अपनी तीसरी सरकारी नौकरी हासिल कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। अशोक का पहले चयन प्रयोगशाला सहायक के रूप में हुआ था, इसके बाद थर्ड ग्रेड शिक्षक के पद पर चयन हुआ, और अब उन्होंने सेकंड ग्रेड विज्ञान शिक्षक के रूप में सफलता अर्जित की है।
इस उपलब्धि पर मेघवाल समाज छात्रावास में छात्रों और अधीक्षक द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। छात्रों ने माला पहनाकर और छात्रावास अधीक्षक जय नारायण परिहार ने साफा पहनाकर अशोक का सम्मान किया।
छात्रावास अधीक्षक परिहार ने कहा कि अशोक कुमार की यह उपलब्धि समाज के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा प्रदान करेगी। वहीं, अशोक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और छात्रावास के सकारात्मक माहौल को दिया।

