Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानधोरावत ने 10वीं बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया

धोरावत ने 10वीं बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – पलादर निवासी पहलाद राम धोरावत ने अपने जीवन में 10वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की । अहमदाबाद में 2 दिन पहले हुए सड़क हादसे में दिलीप कुमार (पुत्र स्व. भाखराराम मेघवाल, जाजूसन) का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। डॉक्टरों ने उनके ऑपरेशन के लिए रक्त की आवश्यकता बताई थी। पहलाद राम धोरावत ने बिना देर किए रक्तदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिलीप कुमार के परिवार ने पहलाद राम का आभार जताते हुए कहा कि उनके इस निःस्वार्थ कार्य से समय पर ऑपरेशन संभव हो सका। इस घटना को समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया गया।

पहलाद राम ने कहा, “रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने 10वीं बार रक्तदान किया और भविष्य में भी सेवा कार्य करता रहूंगा।”

उनके इस योगदान की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। समाज में उनके प्रयासों से युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उनके जैसे लोगों के प्रयास से “रक्तदान – सबसे बड़ा दान” का संदेश जन-जन तक पहुंचता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments