मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
तृतीय एससी-एसटी प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 29 दिसंबर को होगा
सांचौर, 01 दिसंबर 2024: अंबेडकर सेवा समिति जिला सांचौर की महत्वपूर्ण बैठक अंबेडकर उद्यान बी.ढाणी सांचौर में अध्यक्ष नरेश पातलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की विभिन्न जातियों का संयुक्त तृतीय एससी-एसटी प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 2024-25 आगामी 29 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशेष योग्यताधारी प्रतिभाओं, नवचयनित कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि विद्यालयी स्तर पर उच्च माध्यमिक कक्षा के बालकों के लिए 90% और बालिकाओं के लिए 85%, स्नातक में बालकों के लिए 80% और बालिकाओं के लिए 75%, स्नातकोत्तर में बालकों के लिए 75% और बालिकाओं के लिए 70% अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नीट, क्लैट, नेट, एमबीबीएस, IIT, नवोदय, सैनिक स्कूल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मान दिया जाएगा। बैठक में भामाशाहों को आयोजन में सम्मिलित करने और अतिथियों की रूपरेखा तय करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में विरधाराम गोयल, केशाराम मेहरा, प्रकाशचंद जीनगर, नेमीचंद खोरवाल, आंबाराम राणुआ, पोपटलाल धोरावत, मेवाराम बाजक, गेनाराम बांदड़ा, रूपाराम परमार, अशोक कुमार पारेगी, जयकृष्ण मीरपुरा, रिडमलराम गुन्दाऊ, चेतनप्रकाश सोलंकी, एड. केशाराम पहाड़पुरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

