रिपोर्टर – टीकम पाल ‌सांचौर


रानीवाड़ा – कस्बे के निकटवर्ती स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मालवाड़ा में संस्थान निदेशक तरुण गहलोत की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के अभिभावकं, पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न बिदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने उपस्थित अभिभावक एवं जनप्रतिनिधियों से विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को निर्धारित समय पर स्कूल ड्रेस में विद्यालय भेजने तथा बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने की बात कही। विद्यालय में विकास कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव लाया गया। जिसके लिए अभिभावकों से सहयोग करने का आग्रह किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया। विद्यार्थियों के बीच बेहतर शैक्षिक वातावरण को बनाए रखने की सलाह दी। जिससे बच्चों को पढ़ाई में मन लगा रहे ! इस अवसर पर अभिभावक हम्मीर दान, फतेह दान ,माली समाज अध्यक्ष अरविंद‌ माली,रमेश कुमार , ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र , समाजसेवी रमेश कटारिया, जवान सिंह , सुनील बिश्नोई, राजेश सोलंकी, महेश दान , जैसा राम , हरीश कुमार, सुधीर कुमार सहित स्कूल स्टाफ व काफी संख्या में अन्य आमजन भी मौजूद थे !