Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानविवाहिता को कम दहेज लाने के लिए घर से निकाला

विवाहिता को कम दहेज लाने के लिए घर से निकाला


मूकनायक अख़बार
न्यूज रिपोर्टर.राकेश कोठेनियां हलैना
नदबई ,भरतपुर, राजस्थान


नदबई (भरतपुर)क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर उसे घर से बाहर निकाल देने का मामला आया सामने। पीड़िता ने पति सहित ससुराल वालों पर इस्तगासा के जरिए नदबई थाने में मामला दर्ज कराया। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन के पास मीना कॉलोनी निवासी कश्मीरा पुत्री महेंद्र सिंह ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि विवाहिता की शादी 11 दिसंबर 2021 को हिंडौन के महूखास निवासी सौरभ पुत्र रघुवीर के साथ हुई थी। विवाहिता के पिता ने शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था मगर पीड़िता का पति सौरभ, ससुर रघुवीर, सास कमला, चाची सास, चाचा ससुर सहित अन्य ससुरालजन विवाहिता को कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे और दहेज में बाइक और 1 लाख रुपए लाने की मांग करने लगे। बताया गया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे भूखी प्यासी रख मारपीट करते चले आ रहे हैं। वह अब अपने माता-पिता के साथ नदबई में रह रही है। विवाहिता के घर वालों ने ससुराल वालों को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और दहेज की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments