Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमेघवाल धर्मशाला सांचौर में मनाया जाएगा संविधान दिवस

मेघवाल धर्मशाला सांचौर में मनाया जाएगा संविधान दिवस

कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन परम पूज्य गुरुवर श्री श्री 1008 गणेशनाथ जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – संविधान दिवस के अवसर पर मेघवाल युवा परिषद और सामाजिक विकास संस्था सांचौर-चितलवाना के तत्वावधान में “एक शाम संविधान के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 26 नवंबर को मेघवाल धर्मशाला, सांचौर में किया जाएगा।

कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन परम पूज्य गुरुवर श्री श्री 1008 गणेशनाथ जी महाराज (गणेश शिव मठ, शिवनाथपुरा, सांचौर) के कर कमलों द्वारा किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान को समर्पित होगा।

आयोजक मेघवाल युवा परिषद और सामाजिक विकास संस्था सांचौर-चितलवाना ने जानकारी दी कि इस अवसर पर 26 नवंबर को स्थानीय कलाकारों द्वारा बाबा साहेब और संविधान पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में संविधान और सामाजिक न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श भी किया जाएगा।

सभी संविधान और बाबा साहेब प्रेमियों से इस कार्यक्रम में पधारने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments