Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरमहिला थाने में एसीबी कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ और...

महिला थाने में एसीबी कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ और रीडर को किया सस्पेंड

मूकनायक

राजस्थान /भरतपुर

(राजवीर सिंह)

महिला थाने में मंगलवार को एसीबी कार्रवाई के बाद भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने एसएचओ भंवर सिंह और रीडर जय सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से एसएचओ भंवर सिंह मार्च 2025 में सेवानिवृत्त होने वाला था। कार्रवाई के दौरान रीडर कक्ष की अलमारी से 4,54,700 रुपए और एसएचओ के क्वार्टर से 1,17,000 रुपए बरामद हुए थे। जिसके बाद एसपी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि महिला थाना के एसएचओ भंवर सिंह और रीडर जय सिंह को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार एसएचओ भंवर सिंह मार्च 2025 में सेवानिवृत होने वाला था। लेकिन उससे पहले ही एसीबी की कार्रवाई में महिला थाने और एसएचओ के क्वार्टर से बड़ी रकम की बरामदगी हुई है। सेवानिवृत्ति से पहले इतनी बड़ी रकम बरामदगी के चलते यह पूरा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि मंगलवार को एसीबी की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर महिला थाने में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान महिला थाने के रीडर कक्ष की एक अलमारी से 4,54,700 रुपए और थाना प्रभारी भंवर सिंह के क्वार्टर से 1,17,000 रुपए बरामद किए गए। नोटों के 15 बंडल बने हुए थे और प्रत्येक बंडल पर नंबर अंकित थे, जो कि संभवतः मुकदमों के नंबर थे। फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले में पड़ताल करने में जुटी हुई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments