मूकनायक
भुसावर (राजवीर सिंह) उपखंड की खेड़लीमोड थाना पुलिस द्वारा देह व्यापार करने व कराने वाले युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया। खेरलीमोड थाना पुलिस ने बताया कि 25.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल राज प्लाजा होटल की आड में वैश्यावृति का धंन्धा चल रहा है तथा वर्तमान समय में देह व्यापार करने व कराने वाले युवक-युवतियों भी होटल में मौजूद है। मुखबिर से सुचना मिलने के बाद थानाधिकारी द्वारा कांस्टेबल सतेन्द्र और गोपाल को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल राज प्लाजा खेडली गंज रोड भेजा गया तथा फर्जी ग्राहक बनकर होटल पहुंचे पुलिसकर्मियों से इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल पर दबिश देकर मौके से देहव्यापार कराने वाले राकेश उर्फ रॉकी पुत्र लाखनसिंह उम्र 40 साल जाति जाट निवासी पथैना थाना खेडली मोड जिला भरतपुर एवं ग्राहक महेन्द्र पुत्र भूरजी उम्र 27 साल जाति माली निवासी कजौडी मौहल्ला खेडली गंज थाना खेडली गंज जिला अलवर व बबलू पुत्र रामस्वरूप जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी वादसू थाना बहतूकलां जिला अलवर सहित देहव्यापार करने वाली मीरा पत्नि मुकेश जाति जाटव उम्र 26 साल निवासी खेडली रेल थाना खेडली गंज जिला अलवर, लाडो पत्नि राजेन्द्र जाति जाटव उम्र 24 साल निवासी बडा मौहल्ला कुम्हेर थाना कुम्हेर जिला डीग, बबीता पत्नि धर्मेन्द्र जाति जाटव उम्र 40 साल निवासी सूर्य कॉलौनी भरतपुरं पुलिस थाना अटलबंध जिला भरतपुर व सोनू पुत्री गोविन्द जाति पुजारी उम्र 26 साल निवासी सरसैना पुलिस थाना हलैना जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया साथ ही उनके कब्जे से एक रजिस्टर, नकदी व अन्य सामान भी जब्त किया गया।

