मुकनायक
राजस्थान /पाली /सोजत
प्रेस रिपोर्टर कुकाराम मेघवाल
बगड़ी नगर कस्बे में बने हुए जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डाइट व रेलवे स्टेशन मार्ग पर आवागमन के लिए पक्की सड़क नहीं होने से प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी, छात्रअध्यापकों व आमजन को आवागमन में आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है, बारिश के दिनों में सड़क न होने से कीचड़ इतना हो जाता है कि हादसे का भय बना रहता है जिसके चलते वाहनों को संस्थान भवन से दूर ही रख पैदल जाना पड़ता है, इसी मार्ग पर बगड़ी नगर रेलवे स्टेशन भी है जहां पहुंचने के लिए आमजन को दूसरे मार्ग से जान जोखिम में डालकर पटरिया पार कर जाना पड़ता है, ग्रामीणों सहित संस्थान के कर्मचारियों की मांग है कि इस मार्ग पर शीघ्र ही पक्की सड़क का निर्माण हो जिससे आवागमन की सुलभता हो जाए

