Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानशहीद चिरंजीलाल मीणा की 11वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शहीद चिरंजीलाल मीणा की 11वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मूकनायक

राजवीर सिंह

राजस्थान /भरतपुर

भरतपुर जिले के वैर उपखंड की हलैना उपतहसील के गांव नसवारा निवासी राजस्थान पुलिस के शहीद जांबाज सिपाई हैड कांस्टेबल चिरंजी लाल मीना की 11 वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मारक प्रतिमा पर नसवारा के युवाओं ने भावपूर्ण स्मरण कर विनम्र श्रद्धां सुमन अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की,आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस के थाना मंडावर ( दौसा ) में चिरंजीलाल मीना तैनात थे, वहीं थाना मंडावर के अंतर्गत गांव ईश्वर खेड़ा मे दिनाक 02 सितंबर 2013 को वहा छिपे दुश्मनों से लोहा लेते हुए मुठभेड़ में हैड कांस्टेबल चिरंजी लाल मीना शहीद हो गए, जिनकी 02 सितंबर 2024 सोमवार को 11वीं पुण्य तिथि मनाई गई वहीं उनको याद किया गया और युवाओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का आहान किया। पुण्य तिथि के अवसर पर गांव के राजकीय विद्यालय में सभी छात्र छात्राओं को पुस्तके वितरित की गई। साथ ही इस मौके पर परिवारिक सदस्यो सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments