मूकनायक
राजवीर सिंह
राजस्थान/भरतपुर
भुसावर उपखण्ड के गांव निठार के आंगन बाड़ी केंद्र रतनपुरा पर सहायिका के चयन को लेकर महिला बाल विकास विभाग पर निठार निवासी प्रार्थी रामनिरी मीणा ने प्रशासन पर धांधलेबाजी कर चयन करने का आरोप लगाया है। निठार निवासी प्रार्थी रामनिरी मीणा ने शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि चयनकर्ता और मेरे अंक वरीयता के अनुसार समान थे। फिर मेरा चयन क्यों नहीं किया गया है। इससे मुझे लगता है कि कहीं न कहीं प्रशासन ने चयन करने में धांधले बाजी की है प्रशासन से मेरी मांग है कि आंगनबाड़ी केंद्र रतनपुरा की आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती को रद्द कर निष्पक्ष जांच कर दुबारा से चयन किया जाए। इसके लिए आरोपी ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आरटीआई से आवेदन कर आंगन बाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया की भी सूचना मांगी है।

