वरिष्ठ प्रतिनिधी लक्ष्मण रोकडे तेलंगाना धम्मचर्क प्रवर्तन और आषाढ़ी पौर्णिमा (वर्षावास) के पवित्र मौके पर दिनांक. 03, जुलाई, 2023 को तेलंगाना राज्य के नलगोंडा जिले के नागरजुनासागर यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थली “बुद्धवनम” यहाँ बोधिसत्व के ऐतिहासिक कार्य की पहल देखते हुए तेलंगाना राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा पूणे के मनोज गजभार लेणी संवर्धक को सम्मानित किया गया. इस मौके पर बुद्धवनम इस प्रोजेक्ट के स्पेशल ऑफिसर श्री. मल्लेपाली लैक्मियाहा, विधान परिषद के सदस्य श्री. देशपति श्रीनिवास, तेलंगाना ग्रन्थालय परिषद के अध्यक्ष डॉ. अयाचितम श्रीधर, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री. संदीप सुल्तानिया (IAS), पूर्व पुरातत्ववेक्ता और इतिहासकार डॉ. शिवनग्गी रेड्डी, दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज के प्रो. माया जोशी, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. उपेंद्र राव और बुद्धवनम के स्पेशल ऑफिसर के सुधान रेड्डी, डॉ. श्याम सुंदर राव इनके साथ महात्मा गांधी विद्यालय नलगोंडा के 150 विद्यार्थी, शिक्षक वर्ग उपस्थित थे.
बुद्धवनम इस प्रोजेक्ट के स्पेशल ऑफिसर श्री. मल्लेपाली लैक्मियाहा इन्होंने हमेशा बोधिसत्व के इस कार्य की सराहना की और जब जब आंध्र, तेलंगाना मे यह कार्य होता है, उस समय मुंमकीन से मुंमकिन सहयोग करने का प्रयास किया है. उनकी ख्वाइश थी की इस कार्य को सभी लोगों तक पहुंचा जाए इसके लिए उन्होंने इस पवित्र मौके को ध्यान में रखते हुए लेणी संवर्धक टीम को सम्मानित करने का प्रयोजन किया था. पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री. संदीप सुल्तानिया (IAS) इनके माध्यम से बोधिसत्व के कार्य सभी की उपस्थिती मे बुद्धवनम के चैत्य में स्थित auditoriam में सम्मानित कर प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया गया. श्री. मल्लेपाली लैक्मियाहा और पूरे बुद्धवमन के सदस्यों का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए इनके सम्मान का स्वीकार किया गया. इस मौके पर देश के तमाम पत्रकार इस समारोह को प्रसारित करने हेतु उपस्थित थे !
इस मौके पर पुणे से बोधिसत्व के सहयोगी आयु. मनोज गजभार और श्रद्धासंपन्न उपासक आयु. विशाल बेकुल्ले, आयु. अजीत लोकरे और बोधिसत्व चैनल के सागर कांबले जानेवाले थे ! लेकिन कुछ कारणवश आयु. मनोज गजभार और बोधिसत्व चैनल के सागर कांबले ही इस समारोह में उपस्थित रहे थे !
बोधिसत्व चैनल के सागर कांबले को सम्मानित किया गया
यह सम्मान एक व्यक्ती का नहीं होकर आप सभी का है जिन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाने हेतु हर हालत में साथ दिया है. बोधिसत्व के सारे चाहने वाले, सभी दानदाता इनके सहयोग के कारण यह कार्य सारे जम्बूद्वीप में बढ़ता जा रहा है. ऐसा बोधिसत्व चैनल के सागर कांबले और मनोज गजभारने आखिर मे कहां !

