मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के सरथाणा इलाके में सोमवार को एम्ब्रॉयडरी कारखाने के मालिक की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोसायटी में गरबा खेलकर आने के बाद कारखाना मालिक पति के साथ कहासुनी हुई थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
स्मीमेर सूत्रो के अनुसार, मूल रूप से भावनगर जिले की निवासी और वर्तमान में सरथाणा इलाके में सावलिया सर्कल के पास सावन प्लाजा में रहने वाली 35 वर्षीय किंजलबेन नितिनभाई काकड़िया सोमवार को घर पर अकेली थीं। उनके एक परिचित ने लंबे समय तक दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस बारे में उनके पति सहित अन्य लोगों को जानकारी दी गई। बाद में लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो किंजलबेन मृत अवस्था में मिलीं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को स्मीमेर अस्पताल भेज दिया।

