मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के सुमुल डेरी रोड क्षेत्र निवासी वृद्ध हीरा व्यापारी ने मुंबई के हीरा तथा सोने के बडे व्यापारी के तौर पर पहचान देकर मिलकत के टोकन व उधार के 3 लाख रुपये तथा 23.12 लाख के हीरे की चोरी करने वाले भेजाबाज के खिलाफ महिधरपुरा पुलिस थाने में धोखाधडी की शिकायत दर्ज हुई है।
शहर के सुमुल डेरी रोड की सरदार नगर सोसायटी निवासी हीरा व्यापारी रजनीकांत खोडाभाई पटेल (उम्र-71) को एक माह पूर्व पडोशी शैलेष पटेल के द्वारा आर्यन सुरेश पटेल (निवासी – 307, बजरंग सीएचएस लि. मारूतिनगर, शिव वल्लभ रोड, मुंबई, महाराष्ट्र) के साथ परिचय हुआ था। मुंबई में हीरा तथा सोने का बडी संख्या में कारोबार तथा इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट भी करता होने का बताकर आर्यन ने सूरत में मिल्कत खरीदना चाहता है इसलिए व्यापारी ने मित्र हरेश नारोला का संपर्क करवाया। हरेश की मिल्कत खरीदने के लिए 1 लाख रुपये आर्यन को दिए थे। जिसमें से 71 हजार रुपये टोकन के तौर पर और शेष राशि खुद ने रखी। इसके बाद डिजाईनर ज्वेलरी खरीदनी है तथा मेरे पास रुपये 10 करोड का बैंक बैलेन्स है। जिसमें से रुपये 2 करोड शैलेषभाई को देना है और शेष 8 करोड का निवेश करना है ऐसा कहकर व्यापारी ने उसके मित्र मित काकडीया का संपर्क करवाया था। आर्यन ने निवेश के लिए रुपये 5 करोड का चैक मित को दिया था। व्यापारी के परिचित ज्वेलर के यहां से हीराजडित 12 नंग रिंग तथा 4 नंग नेकलेस भी खरीद किए थे और बैंक बंद हो गई है इसलिए हाल 3 लाख रुपये की जरूरत है, आप मुझे देंगे तो कल मुंबई जाकर आंगडिया के जरिये भेजता हुं कहा तो व्यापारी ने 2 लाख रुपये दिए थे किन्तु दूसरे दिन मुंबई जाने के बाद आर्यन ने कहा मेरा ससूर दिल्ली में एडमिट है, मैं दिल्ली जा रहा हुं और दूसरे दिन रुपये भेज दूंगा कहकर उसका फोन बंद कर दिया। जिससे रजनीकांत ने घर के सी.सी. टी.वी. फूटेज चैक करने पर पता चला कि उसने नजर हटाकर रुपये 23.12 लाख रुपये के हीरे तथा धोखाधडी कर 3 लाख रुपये प्राप्त कर लिए थे। भोग बने व्यापारी ने शिकायत महिधरपुरा पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।

