Monday, October 19, 2026
Homeगुजरातसामान्य गुटके के जगडे में श्रमिक युवक की क्रूर हत्या

सामान्य गुटके के जगडे में श्रमिक युवक की क्रूर हत्या

मूकनायक समाचार । सूरत

सचिन जीआईडीसी के शिवनगर रोड पर चींदी के गोडाउन के सामने फूटपाथ पर रह रहे श्रमिक युवक को एक अधेड ने गुटके के रुपये के जगडे में सिर पर कांक्रिट का टुकडा मारकर हत्या कर दी।
मध्यप्रदेश के सीधी जिला के करवाही गांव निवासी शिवकुमार रामस्वरूप यादव (उम्र-34) एक माह पूर्व वतन से रोजगारी के लिए आया था और सचीन जीआईडीसी स्थित बरफ फैक्ट्री से शिवनगर जाने वाले रोड पर चींदी के गोडाउन के सामने रोड पर फूटपाथ पर ताडपत्री बांधकर रहता था। दौरान गत 11 अक्तूबर को ताडपत्री के नीचे शिवकुमार मृत अवस्था में मिला। उसके दाएं कान तथा सिर से खून निकला था और मौत हो गई थी। नजदिक ही खून के निशान वाला फेन्सिंग में उपयोग किया जाने वाला सिमेन्ट कांक्रिट का टुकडा मिला। पुलिस ने लाश का कब्जा लेकर फोरेन्सिक पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत होने का कारण बताया। पुलिस ने 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फूटेज जांच कर पूछताछ की। जिससे पता चला कि शिवकुमार फूटपाथ पर जिसके साथ रहता था वह मंगलु उर्फ मंगलप्रसाद रामकरण अवस्थी (उम्र-55, मूलतः निवासी शेखपुर तुंदरू, तहसील सीरौली, बाराबंकी, यु.पी.) था। उसके साथ किसी कारणवश झगडा होने से उसने कांक्रिट का टुकडा मार दिया था। पुलिस ने मंगलु को गिरफ्तार पूछताछ करने पर उसने बताया कि राजश्री गुटका के रुपये के बाबत में जगडा हो गया था जिससे हत्या कर दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments