मूकनायक न्यूज/ यशपाल सोलंकी/ भरतपुर/ राजस्थान
हाल ही में अजमेर ( सरवाड़ ) में आयोजित 70 वीं राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भरतपुर जिले के गाँव मोरोली कलाँ की प्रतिभावान मुक्केबाज़ भूमिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 ( 57-60 किग्रा भार वर्ग ) में कांस्य पदक ( ब्रॉन्ज मेडल ) अपने नाम किया है। भूमिका की इस स्वर्णिम उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
निःशुल्क प्रशिक्षण और गुरु का मार्गदर्शन बना संबल
भूमिका की इस सफलता के पीछे उनकी अटूट मेहनत और इंटरनेशनल बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र सोलंकी का निस्वार्थ मार्गदर्शन रहा है। कोच सुरेंद्र सोलंकी क्षेत्र की नई खेल प्रतिभाओं को बिना किसी शुल्क के पूरी लगन के साथ तराश रहे हैं उसी का परिणाम है कि सामान्य परिवेश से निकलकर भूमिका ने रिंग में बड़े-बड़े अनुभवी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी और पहले ही प्रयास में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीतने के बाद जब बिटिया गाँव मोरोली कलाँ पहुँची तो समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर एक भव्य विशाल रैली का आयोजन किया रैली गांव मोरोली खुर्द से डीजे और गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गाँव की परिक्रमा लगाई और जगह जगह पर गांव की महिला मोर्चा व वृद्धजनों ने मिलकर अपना प्यार और आशीर्वाद दिया वही सरदारी ने जगह जगह माला व पटका और साफा पहनाकर भव्य विशाल तरीके से स्वागत सम्मान किया गया इसी बीच ग्रामवासियों ने बेटी की उज्ज्वल भविष्य की कामना की कोच सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि भूमिका के अंदर स्वाभाविक प्रतिभा और गजब की फाइटिंग स्पिरिट है। यदि इसे निरंतर सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलती रहीं, तो यह बेटी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का तिरंगा जरूर लहराएगी।
इस मौके पर बाबा साहब जसवंत सिंह, सत्यवीर सिंह धर्मवीर सिंह फौजी ( रिटायर्ड ), सपना देवी ( हैड कांस्टेबल ) धौलपुर राजस्थान पुलिस, छोटा भाई शौर्य फौजदार, समाज सेवी कर्मवीर सिंह फौजदार, अजय सिंह अजान, जितेंद्र सिंह सिनसिनवार ( कृष्ण कुमार ), वीकेश फौजदार ( NSUI ) और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहेl

