Tuesday, October 20, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशअम्बेडकर भवन निर्माण की दिशा में अहम पहल प्रथम किश्त में 50...

अम्बेडकर भवन निर्माण की दिशा में अहम पहल प्रथम किश्त में 50 लाख रूपये कि मिली स्वीकृति  |

स्थानीय लोगों ने मुख्यामंत्री और विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का जताया आभार किया भव्य स्वागत | 

सुषमा पूंटा रोहड़ू,| हिमाचल प्रदेश | हिमांचल प्रदेश कोली समाज की खंड इकाई रोहड़ू एवं छुहारा के संयुक्त तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, संदासु (चिड़गांव) में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह का मुख्य उद्देश्य रोहड़ू में प्रस्तावित डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन के निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त करना रहा।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा तथा प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की स्वीकृति से समाज में खुशी की लहर है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति

खंड रोहड़ू से अध्यक्ष गुलटू राम,उपाध्यक्ष रमेश जोल्टा,महासचिव सुरेंद्र संगम,सचिव संगीता घालटा, खंड छुहारा (चिड़गांव) से अध्यक्ष पदम चंद,महासचिव शेर चंद, सलाहकार श्याम लाल,जिला शिमला एवं अन्य गणमान्य सुषमा पुंटा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला शिमला,विनोद सिंगटा कोषाध्यक्ष जिला शिमला,माठु राम बुशहरी अध्यक्ष अम्बेडकर भवन निर्माण कमेटी,प्यारे लाल आजाद अध्यक्ष नगर परिषद रोहड़ू,कांता मज्ञान अध्यक्षा नगर पंचायत चिड़गांव,प्रीति थांटा प्रदेश महासचिव,इसके अतिरिक्त कोली समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। कमेटी द्वारा रोहड़ू एवं छुहारा खंड से कार्यक्रम में शामिल हुई समस्त मातृशक्ति का विशेष रूप से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी माताओं एवं बहनों का तहेदिल से धन्यवाद किया गया। उनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई और समाज की एकजुटता का संदेश दिया।

कोली समाज ने उम्मीद जताई कि अम्बेडकर भवन का निर्माण कार्य जल्द आगे बढ़ेगा और यह भवन शिक्षा, सामाजिक एकता, जागरूकता तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का केंद्र बनेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments