मूकनायक समाचार । सूरत
वर्षों से जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, वह सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट अब आखिरकार हकीकत के करीब पहुंच गया है। सूरत शहर के इस महत्वाकांक्षी मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत ड्रीम सिटी से अलथाण टेनामेंट तक के 4.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रूट का लोकार्पण जल्द ही होने जा रहा है।
दीवाली या नवंबर माह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसके उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। सूरत महानगरपालिका के अनुसार मेट्रो का पूरा काम फिलहाल एडवांस स्टेज पर पहुंच गया है। उच्च स्तर से सूचना मिलते ही रूट के उदघाटन के लिए मेट्रो विभाग संपूर्ण सज्ज और तैयार होने की जानकारी दी।
यह रूट शुरू होने से सूरत शहर के परिवहन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक परिवर्तन लाएगा। ड्रीम सिटी और उसके अगलबगल के क्षेत्रों में दैनिक यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा उपबल्ध बनेगा। ट्राफिक समस्या से मुक्ति मिलने से लोगों के समय और इंधन का बचाव होगा। शहरीजनो यह आधुनिक मेट्रो सुविधा का लाभ उठाने के लिए उत्सुक है।

