Tuesday, October 20, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशअक्टूबर माह में कांगड़ा और चंबा जिलों में होंगे विभिन्न राष्ट्रीय सांख्यिकीय...

अक्टूबर माह में कांगड़ा और चंबा जिलों में होंगे विभिन्न राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण

मूकनायक/सीताराम भाटिया कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला, 1 अक्टूबर: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकाय प्रभाग), उप क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला द्वारा अक्टूबर 2026 के दौरान जिला कांगड़ा एवं चंबा में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक विषयों से जुड़े राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण संचालित किए जाएंगे। इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़े नीति निर्माण, विकास योजनाओं के मूल्यांकन तथा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभाव का आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकाय प्रभाग), उप क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला की सहायक निदेशक सिमरन ने बताया कि अक्टूबर माह के दौरान संचालित होने वाले इन विभिन्न सर्वेक्षणों में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित सांख्यिकी अधिकारियों एवं सर्वे प्रगणकों द्वारा चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित नमूना परिवारों और प्रतिष्ठानों का सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही एवं सटीक जानकारी देकर सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में जिन प्रमुख सर्वेक्षणों का संचालन किया जाएगा, उनमें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, राष्ट्रीय घरेलू सर्वेक्षण योजना, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण व स्थिति आकलन सर्वेक्षण तथा असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का सर्वेक्षण शामिल हैं।
इन सर्वेक्षणों के माध्यम से रोजगार, बेरोजगारी, प्रवासन, आय, ऋण, निवेश, कृषि परिवारों की स्थिति तथा असंगठित क्षेत्र के उद्यमों की आर्थिक गतिविधियों संबंधी महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला कांगड़ा के गावों रिन, चैहट, बिअरा, हार, ठाकुरद्वारा
तथा जिला चम्बा के गांवों धार कोलियां, सगलोगा, कंठा, पन्जसेई एवं धर्मशाला, कांगड़ा, चम्बा, बकलोह, डलहौजी एवं डलहौजी कैंट में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला के पटोला एवं जिला चंबा के गावं कुंडा एवं धर्मशाला व चम्बा नगर में प्रवासन सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कांगड़ा के बीरखास व गदियारा एवं जिला चंबा के गावं चंदू्र एवं धर्मशाला शहर में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिला भारतीय ऋण और निवेश सर्वेक्षण व स्थिति आकलन सर्वेक्षण जिला कांगड़ा के गांव मेहता व सिद्वपुर घाट और जिला चंबा के गांव चुलियार व धुन्दू को चुना गया है। इसके अलावा कांगड़ा जिला के संधोल तथा चंबा के कुंडा और पालपुर, डलहौजी एवं चुवाड़ी खास में असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
उन्होंने सभी नागरिकों, परिवारों एवं उद्यमियों से आग्रह किया है कि वे सर्वेक्षण दल को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग दें।
000

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments