Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातवराछा की साधना सोसायटी के पास से 6 बैटरी चोरी करने वाले...

वराछा की साधना सोसायटी के पास से 6 बैटरी चोरी करने वाले दो के खिलाफ मामला दर्ज

मूकनायक समाचार । सूरत

पीपलोद निवासी अनुपसिंह दरबार ने वराछा पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ 6 बैटरी चोरी की होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
वराछा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनुपसिंह राजुभाई दरबार (उम्र-39, निवासी-03, मेघधार सोसायटी, पीपलोद, सूरत) नौकरी कर अपना जीवन यापन करते है। अनुपसिंह ने वराछा पुलिस थाने में दिनांक 5 सितम्बर 2.15 बजे के दौरान वराछा क्षेत्र की साधना सोसायटी के पास रोड पर वेर हाउस ट्राफिक जंक्शन में से 6 बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत में अनुपसिंह दरबार ने बताया है कि उक्त स्थान पर ट्राफिक जंक्शन बोक्स में से एक्साईड कंपनी की 1 बैटरी मूल्य 5,500 की टोटल रुपये 33,000 मूल्य की 6 बैटरी चोरी हुई है। अनुपसिंह ने इस घटना में राजेशकुमार रामआसरे तिवारी (उम्र-38, कारोबार-नौकरी, निवासी – प्लोट क्रमांक 68, यमुना रो-हाउस नारायणनगर के सामने, गोडादरा, सूरत) तथा लालमणी हरीशंकर पांडे (उम्र-32, कारोबार – बैटरी का कारोबार) निवासी – मकान संख्या 75, कृष्णकुंज सोसायटी, बाबा बैजनाथ मंदिर की गली में, गोडादरा, सूरत) के खिलाफ बैटरी चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments