Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातसूरत बीजेपी लघुमती मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा ड्रग्स के साथ...

सूरत बीजेपी लघुमती मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत के पूणा गांव न्यु एपीएमसी फ्रूट मार्केट के सामने ईन्टरसिटी खाडी पुल से आंजणा फार्म जाने वाले रोड से पूणा पुलिस ने गत रोज रात नास्ते की लारी चलाने वाला भाजपा लघुमती मोर्चा का पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा 3.26 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुआ। नशा करने के लिए ड्रग्स लेकर जा रहे युवक को सूरत शहर एसओजी ने दो साल पूर्व राजस्थान से ड्रग्स मंगाने के नेटवर्क में गिरफ्तार किया था।
पुलिस सूत्रो के मुताबिक एएसआई दिपकभाई लक्ष्मणभाई को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पूणा पुलिस थाने के सर्वेलन्स स्टाफ ने गत रोज रात 10 बजे के दौरान पूणा न्यु एपीएमसी फ्रूट मार्केट के सामने ईन्टरसिटी खाडी पुल से आंजणा फार्म जाने वाले रोड से मोपेड पर गुजर रहे मोहमद रेहान जमील अहमद अंसारी (उम्र-28, निवासी-मकान संख्या 426-427, पंचशील नगर, उमिया माता के मंदिर के पास, भाठेना, सूरत, मूलतः नजीबाबाद, जिला-बीजनौर, उत्तरप्रदेश) को रोककर पूछताछ और जांच करने पर उसके पास से 9780 रुपये मूल्य का 3.26 ग्राम एम.डी. ड्रग्स मिला। पुलिस ने नास्ता की लारी चलाने वाले रेहान के पास से ड्रग्स के साथ मोबाईल फोन, नगद 300, डिजिटल कांटा, मोपेड समेत टोटल 70,180 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर पूछताछ करने पर वह ड्रग्स का खुद नशा करता है इसके लिए नवसारी बाजार कब्रस्तान के टेकरा के पास की मच्छी मार्केट से नदीम के पास से लाया होने का कबूल किया।
पूणा पुलिस ने इस संदर्भ में गुनाह दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर नदीम को वोन्टेड घोषित कर कार्रवाई शुरू की है। रेहान भाजपा लघुमती मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष जमील अंसारी उर्फ जमील बिरीयानी का बेटा है। गत जुलाई 2024 में सूरत शहर एसओजी ने उधना दरवाजा की ओयो होटेल में से एम.डी. ड्रग्स के साथ राजस्थान के छात्र चेतन किशनलाल शाहु को गिरफ्तार कर सूरत में से आईसक्रीम पार्लर उपर ड्रग्स बिक्री करते हिन्दु युवा वाहिनी सूरत अध्यक्ष विकास शंकरभाई आहीर और अनिषखान उर्फ अन्नु लाकडावाला अजीजखान पठाण को गिरफ्तार कर राजस्थान से ड्रग्स मंगाने के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और उसमें शामिल रेहान को गिरफ्तार किया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments