नईं दिल्ली: ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे,पहले 10 थे।
LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।
ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।
UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।
NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।
Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।

