मूकनायक/ जगदीश चंद्र कश्यप
कंडाघाट/सोलन
कंडाघाट। खंड विकास अधिकारी ओ. पी. शर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 30.09.2026 को ACCM Activity कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी जागरूकता, तंबाकू मुक्त पंचायत अभिविन्यास कार्यशाला एवं VHSNC की गतिविधियों को लेकर नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बीडीओ कार्यालय कण्डाघाट में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सायरी के बीएमओ अजय सिंह और कार्यक्रम प्रबंधक मोहित द्वारा किया गया।
बीएमओ अजय सिंह ने कार्यशाला में तंबाकू मुक्त पंचायत और VHSNC से जुड़ी सभी नियमावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वार्ड सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर इन नियमों का धरातल पर कड़ाई से अनुपालन करवाएंगे।
अजय सिंह ने बताया कि नियमों की अनुपालना और अवहेलना को लेकर संवैधानिक प्रावधान भी हैं, जिनको सख्ती से लागू करने की जरूरत है। इसकी अनदेखी करने पर चालान का भी विशेष प्रावधान है। उन्होंने बताया कि तंबाकू विक्रय के लिए लाइसेंस का प्रावधान है। पब्लिक प्लेस अर्थात जन सामान्य के स्थान पर जहां लोगों का जमावड़ा हो, वहां तंबाकू का सेवन कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।
उन्होंने आगे बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं को तंबाकू बेचना या भेजना नहीं चाहिए और किसी भी पाठशाला की 300 मीटर की दूरी पर तंबाकू विक्रय नहीं होना चाहिए।
वहीं टीबी कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी गाइड के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यक्रम प्रबंधक मोहित ने दी। उन्होंने बलगम जांच के बारे में बताया कि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में बलगम का सैंपल लिया जाता है, फिर लैब में परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि टीबी संक्रमित व्यक्ति के खांसने पर 10-15 व्यक्तियों के संक्रमित होने का खतरा रहता है। इसके लिए Village Health Committee बनाने का भी सुझाव दिया गया।

