महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश समिति का गठन
सविता बौद्ध ‘संकल्पी’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष, चेतना तम्हाने को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै
छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर
दुर्ग/छत्तीसगढ़।
महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन राष्ट्रीय समिति के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामाजिक एवं बौद्ध आंदोलन से जुड़े सक्रिय पदाधिकारियों एवं सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आयु. सविता बौद्ध ‘संकल्पी’ (दुर्ग) तथा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में चेतना तम्हाने (बिलासपुर) को जिम्मेदारी दी गई है।
////प्रदेश उपाध्यक्ष///
सुजाता वाहने (बिलासपुर), बुद्धमित्रा वासनिक (राजनांदगांव), लता बौद्ध (कोरबा) एवं शैलेश चहान्दे (दुर्ग) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
///प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष//
जयश्री बौद्ध (भिलाई) को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दिलीप रामटेके (दुर्ग) को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश सचिव एवं सहसचिव
बसंत बौद्ध (बिलासपुर) को प्रदेश सचिव तथा अशोक मेश्राम (दुर्ग) को प्रदेश सहसचिव बनाया गया है।
////विधि सलाहकार एवं प्रदेश प्रवक्ता///
डॉ. अरविंद चौधरी (दुर्ग) को प्रदेश विधि सलाहकार तथा अनिल जोग (दुर्ग) को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश सलाहकार मंडल
प्रदेश सलाहकार के रूप में डॉ. सरोज बौद्ध (भिलाई), प्रकृति बौद्ध (बिलासपुर), अनामिका पाटिल (बिलासपुर), विजय बोरकर (दुर्ग), अलका बौद्ध (भिलाई), मुकेश गोंडाने (बिलासपुर), डॉ. सुरेंद्र बौद्ध (बिलासपुर), भोजराज गौरखेड़े (रायपुर), सुलोचना बौद्ध (दुर्ग) एवं संदीप कोल्हाटकर (राजनांदगांव) को शामिल किया गया है।
///प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य///
सुशीला डहाट (गेवरा रोड), ललिता वाहने (बिलासपुर) एवं रुकमणी रामटेके (रायपुर) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
नवगठित प्रदेश समिति के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


