Tuesday, October 20, 2026
Homeकरौलीधौलपुर जिले के जिला प्रभारी बनाए गए रिंकू कुमार जाटव(रिंकू खेड़ी हैवत)

धौलपुर जिले के जिला प्रभारी बनाए गए रिंकू कुमार जाटव(रिंकू खेड़ी हैवत)

मूकनायक/राजस्थान /अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली

हिंडौन, 30 सितंबर 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ द्वारा संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी द्वारा जारी आदेश क्रमांक RPCC/SJEC/2026/29, दिनांक 29 सितंबर 2026 में धौलपुर जिले के जिला प्रभारी के रूप में प्रदेश सचिव रिंकू कुमार जाटव को नियुक्त किया गया है।

रिंकू कुमार जाटव को धौलपुर जिले में प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कार्यों के समन्वय एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार जिला प्रभारी संबंधित जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे।

आदेश में आगामी 2 अक्टूबर 2026, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाने वाली ‘गांधी पथ यात्रा’ के सफल संचालन के लिए भी जिला प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रभारी स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करेंगे तथा कार्यक्रम की फोटो, वीडियो एवं संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करवाएंगे।

रिंकू कुमार जाटव ने जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ करेंगे तथा धौलपुर जिले में सामाजिक न्याय, संविधान और कांग्रेस संगठन से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments