मूकनायक समाचार । सूरत
राज्य सरकार द्वारा लोकोपयोगी योजनाओं, प्रजा के प्रश्नो का न्यायिक व चोक्कस और तत्काल सुलझाने, व्यक्तिलक्षी सेवाए और योजनाओं का लाभ संबंधित विभाग द्वारा प्राप्त हो इस हेतुसर दिनांक 29 सितम्बर, 2026 को सुबह 9 से शाम 5 बजे के दौरान सिंगणपोर मल्टी पर्पज होल, सिंगणपोर रोड सूरत (नोर्थ जोन) में सूरत मनपा द्वारा सेवासेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर सूरत महानगरपालिका के मायाबेन मावाणी, कतारगांव विधानसभा के विधायक विनुभाई मोरडीया, सूरत उत्तर विधानसभा के विधायक कांतिभाई बलर, पूर्व विधायक वी.डी. जालावाडिया, दंडक नेता शासक पक्ष उर्मिला त्रिपाठी, लाईट और दमकल (एस्टिंग्वीसींग) समिति के अध्यक्ष सोनुबेन आंबलीया, पूर्व महापौर दक्षेशभाई मावाणी व विभिन्न समिति के अध्यक्षो तथा म्युनिसिपल सदस्यों उपस्थित रहकर लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया।
सेवा सेतु कार्यक्रम में राज्य सरकार के विभिन्न विभागो जिसमें प्रशासनिक विभाग, वित्तीय विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, समाज सुरक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, वाहन व्यवहार विभाग तथा सूरत मनपा के स्वास्थ्य विभाग, गुमास्ता विभाग, व्यवसाय वेरा विभाग, आकारणी और वसूलात विभाग, प्रोपर्टी टेक्ष विभाग, आर.सी.एच. विभाग, विभिन्न बैंको इत्यादि बैंको द्वारा दिन के दौरान टोटल 1968 लाभार्थियों को आय सर्टिफिकेट, क्रीमीलेयर सर्टि, सिनियर सिटिजन सर्टि, विधवा सहाय, वृद्ध सहाय, जाति के डोक्युमेन्ट, दिव्यांग सर्टिफिकेट, पीएमजेएवाय मा कार्ड, आयुष्यमान वय वंदना कार्ड जैसी विभिन्न मांग को स्थल पर ही सुलझाने से इसका फायदा नागरिकों को मिला। लोगों का भी इसमें काफी प्रतिसाद मिला।

