Tuesday, October 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकरोड़ों के गबन मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पैकोलिया पुलिस की...

करोड़ों के गबन मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पैकोलिया पुलिस की कार्रवाई

मूकनायक/ स्टेट सब एडिटर दुर्गेन्द्र सम्राट बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। थाना पैकोलिया पुलिस ने करोड़ों रुपये के गबन और धोखाधड़ी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोती चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चंदन विक्रम पुत्र जवाहरलाल निवासी औरातोंदा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र 24 वर्ष तथा रिशा वर्मा पुत्री रामनरायण निवासी चौबेपुर थाना हर्रैया जनपद बस्ती उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

मामला थाना पैकोलिया में दर्ज मु0अ0सं0 52/2026 से संबंधित है जिसमें BNS की धारा 319(2), 316(5), 338, 336(3), 340(1) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की विवेचना में सामने आया कि CSP पर कार्य करने वाली रिशा वर्मा और चंदन विक्रम पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से षड्यंत्र के तहत गरीब ग्राहकों से प्राप्त धनराशि उनके खातों में जमा करने के बजाय अपने तथा चंदन विक्रम के खातों में जमा की आरोप है कि ग्राहकों को फर्जी रसीदें दी जाती थीं जबकि जवाहरलाल द्वारा चेक को FD बताकर दिए जाने की बात भी जांच में सामने आई।

पुलिस के मुताबिक पिछले तीन वर्षों की जांच में रिशा वर्मा के केशवपुर बैंक खाते में 97 लाख रुपये, PNB खाते में 22.10 लाख रुपये तथा फंड ट्रांसफर के जरिए 11.93 लाख रुपये ग्राहकों की धनराशि के रूप में सामने आए हैं पुलिस का कहना है कि उक्त धनराशि ग्राहकों के खातों में जमा न कर निजी उपयोग में किए जाने का मामला सामने आया है इसके अतिरिक्त ग्राहकों के बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन में दिवाकर के खाते में कुल 9.07 लाख रुपये जाना भी पाया गया।

मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चंद, उपनिरीक्षक सैयद वसी हैदर जैदी, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल सूरज सिंह और महिला कांस्टेबल शिवानी कुमारी शामिल रहीं।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments