Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोनहा - शिवाघाट मार्ग पर स्थित पड़री में अज्ञात फॉरच्यूनर की टक्कर...

सोनहा – शिवाघाट मार्ग पर स्थित पड़री में अज्ञात फॉरच्यूनर की टक्कर से बाइक सवार पिता – पुत्र गम्भीर घायल

मूकनायक/ रिपोर्टर राजेश कुमार बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जिले में शिवाघाट से सोनहा की ओर जा रहे एक बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीछे से आ रही एक अज्ञात फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी।

घायल युवक जहीरुद्दीन और उनके बेटे फैजान, जो रामपुर निवासी हैं। घटना के तत्पश्चात घायल युवक के बेटे फैजान नाबालिग जिसकी उम्र लगभग (13 – 14) वर्ष है, उन्होंने बताया कि एक पुरानी फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार से पीछे आ रही थी, जिसने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। फैजान ने फॉर्च्यूनर का आंशिक नंबर UP 32— 7777 बताया है।

दुर्घटना में जहीरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि उनके बेटे फैजान को भी काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद जहीरुद्दीन कुछ देर सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े रहे। उनकी स्पलेंडर प्लस बाइक (UP 51AB 1446) भी क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरी थी।

पिता-पुत्र कुछ घरेलू सामान खरीदने के बाद घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पीछे से आई चारपहिया वाहन की टक्कर से वे सड़क पर कुछ दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस 108 को बुलाया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जहीरुद्दीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।

घायल युवक और उनके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, सोनहा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक थाने में इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments