मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत, 8 मार्च। वार्ड नं. 10 स्थित श्री गुरु रविदास धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ठेका सफाई कर्मचारी एकता ग्रुप, MKKM (मल्टीनेशनल कर्मचारी कल्याण महासंघ) तथा अविका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण और कल्याण भारतीय संविधान द्वारा सुनिश्चित किया गया है। संविधान महिलाओं को समानता और अधिकार प्रदान करता है, इसलिए समाज में महिलाओं को सम्मान और बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. राजपाल, एडवोकेट पूनम, मोहिनी, मुकेश कोरी, गुलशन टांच, रामदास अंबेडकर, कुलदीप अंबेडकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

