न्यूज़ छत्तीसगढ़
विश्व महिला दिवस पर देवरी खुर्द की मया गुड़ी में महिलाओं का सम्मान, महिला सफाई कर्मियों का हुआ अभिनंदन
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर छत्तीसगढ़
विश्व महिला दिवस के अवसर पर मया गुड़ी, देवरी खुर्द कॉलोनी में लोकरंग छत्तीसगढ़ संगीत समिति के तत्वावधान में “महिला सम्मान दिवस” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अहिल्या दिलीप लहरिया (मस्तूरी) रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकरंग छत्तीसगढ़ संगीत समिति की अध्यक्ष आशा सुबोध ने की। कार्यक्रम में श्याम मूरत कौशिक, डॉ. संतोष साहू, क्रांति साहू (सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिंतक), भारती पंकज परते (पूर्व सरपंच), निशा चेलकर, अन्नपूर्णा ध्रुव, सुमन मरकाम, चित्ररेखा साहू, शशिप्रभा सिंह, शशि कठोतिया, एडवोकेट सीताराम (विधायक प्रतिनिधि मस्तूरी), मालती खलखो, भोली वैष्णव तथा गुरु दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर देवरी खुर्द के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महिला सम्मान समारोह के दौरान देवरी खुर्द कॉलोनी की वरिष्ठ महिला सफाई कर्मचारियों का श्रीफल और पुष्पहार से सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे एवं मार्शल आर्ट्स जैसे प्रशिक्षण भी लेना चाहिए, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद नीरज गेम नानी, बिंदु प्रधान, श्वेता पाण्डे, प्रतिमा सहारे, अनीता यादव, खिलेश्वरी साहू, सरिता निर्मलकर, कु. अलीशा सुबोध, क्रांति देवांगन, सूर्यकिशोर राज, विनीता राव, शांता फाउंडेशन बिलासपुर तथा वार्ड क्रमांक 42 एवं 43 की महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं सामाजिक चिंतक श्याम मूरत कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अन्नपूर्णा ध्रुव (प्रदेश महासचिव, सेवादल) ने किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए लोकरंग छत्तीसगढ़ संगीत समिति की अध्यक्ष श्रीमती आशा सुबोध ने बताया कि महिलाओं के सम्मान, जागरूकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।








