Saturday, March 14, 2026
Homeदेशवक्त पर पसीना बहा दो, बाद में नहीं आएगी आंसू बहाने की...

वक्त पर पसीना बहा दो, बाद में नहीं आएगी आंसू बहाने की मोहब्बत

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍️✍️
समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। विद्यार्थी जीवन, युवावस्था और करियर की शुरुआत वे पड़ाव हैं जहाँ शरीर और मन दोनों में ऊर्जा का प्रवाह सबसे अधिक होता है। इस ‘स्वर्ण काल’ में बहाया गया पसीना, सफलता की वह फसल तैयार करता है जिसका फल हम जीवन भर चखते हैं। जो लोग इस दौरान आलस्य को चुनते हैं, समय बीत जाने पर उनके पास केवल अफसोस और ‘आँसू’ बचते हैं।
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आज की गई मेहनत कल की शांति और सुकून की गारंटी है। यदि हम आज खुद को तपाने के लिए तैयार हैं, तो कल पूरी दुनिया हमें चमकते हुए देखेगी। याद रखिए, आज का पसीना कल की मुस्कान है।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments