Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedलॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित हॉस्पिटल में गरीब और जरूरतमंद मरीजों...

लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित हॉस्पिटल में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए रिम्स अस्पताल में निशुल्क इलाज की सुविधा

लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित हॉस्पिटल में
गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए रिम्स अस्पताल में निशुल्क इलाज की सुविधा

रायपुर छत्तीसगढ़

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

ग्राम गोढ़ी, रायपुर स्थित रिम्स हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क इलाज और ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह अस्पताल लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित है, जो भगवान बुद्ध के सेवा और करुणा के सिद्धांतों का पालन करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऐसे मरीज जो आर्थिक अभाव के कारण अपना इलाज नहीं करवा पाते, उनके लिए रिम्स अस्पताल में इलाज, ऑपरेशन, अस्पताल तक आने-जाने की परिवहन सुविधा, भर्ती के दौरान मरीज एवं उनके परिजनों के लिए भोजन जैसी कई सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रिम्स अस्पताल में निम्नलिखित गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है—

  • हृदय रोग
  • श्वास रोग
  • पेट एवं आंतों के रोग
  • लिवर और किडनी से संबंधित बीमारियां
  • स्त्री रोग और शिशु रोग
  • हड्डी रोग और मस्तिष्क रोग
  • रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन
    इसके अलावा हर्निया, अपेंडिक्स, हाइड्रोसील, पथरी, मोतियाबिंद, बच्चेदानी और बवासीर जैसी बीमारियों का भी निशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के सरपंचों, ग्राम प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस जानकारी को अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।

संपर्क विवरण:
रिम्स हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज
भंसोज रोड, ऑफ एनएच-6, ग्राम गोढ़ी, रायपुर (छत्तीसगढ़)
हेल्पलाइन: 1800-208-1088
मोबाइल: 9109190914, 9303081217
वेबसाइट: www.rimsindia.ac.in

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments