



मूकनायक/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट
वारासिवनी/बालाघाट। नगर के वार्ड क्रमांक 04–05 में रमाबाई महिला मंडल के नेतृत्व में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला एकता, जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका, अधिकारों और कर्तव्यों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, व्यापार और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का प्रतीक है।

रमाबाई महिला मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ममता मेश्राम, रीमा गेडाम, सारिका तिरपुड़े, आरती कठाने, मंजु घोडेश्वार, वंदना दुपारे, प्राची मेश्राम, अर्चना खोबरागड़े, मयूरी गणविर, आभा चौहान, संगीता डोंगरे, रामटेके, संगीता गजभिए, प्रीति वासनिक, माया डोंगरे, श्यामा बोरकर, ज्योति नागदेव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने समाज में शिक्षा, जागरूकता, समानता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया। महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल, प्रेरणादायी और यादगार बना दिया।


