Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedबीएसपी, एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन भिलाई के तत्वावधान मेंअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भिलाई...

बीएसपी, एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन भिलाई के तत्वावधान मेंअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भिलाई में होगा सम्मान समारोह

बीएसपी, एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन भिलाई के तत्वावधान मेंअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भिलाई में होगा सम्मान समारोह

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

भिलाई छत्तीसगढ़

बीएसपी, एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन भिलाई (पंजीयन क्रमांक 6976) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को संध्या 5:30 बजे डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 भिलाई में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव की संयुक्त कलेक्टर लता किशोर उर्वशा उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में रिचा ठाकुर, प्रेरणा धाबर्डे, मौसमी टंडन, सविता मेश्राम, उर्मिला भास्कर, अंजुम अली एवं मनोरमा नंदा शामिल होंगी।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम एंड एच एस डॉ. उदय धार्बडे, रमाई फिल्म की निर्मात्री कृष्णा चौहान तथा सह निर्माता राजकुमार रामटेके कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान रमाई फिल्म की महिला कलाकारों का भी सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद करेंगे। इस अवसर पर सलाहकार मंडल के सदस्य श्री कमल टंडन (महाप्रबंधक, ईएमडी), एस.बी. रामटेके (उप महाप्रबंधक, एसएमएस-3) एवं श्यामलाल नेगी (सहायक महाप्रबंधक, टी एंड डी) सहित समाज कल्याण समिति, तथागत महिला समिति के पदाधिकारी, एसोसिएशन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments