Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर (छत्तीसगढ़) में जमात-ए-इस्लामी हिंद के दावत कार्यक्रम में GSS के साथ...

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में जमात-ए-इस्लामी हिंद के दावत कार्यक्रम में GSS के साथ सामाजिक सद्भाव की एकजुटता

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में जमात-ए-इस्लामी हिंद के दावत कार्यक्रम में GSS के साथ सामाजिक सद्भाव की एकजुटता

मुकनायक
अजय अनंत

बिलासपुर छत्तीसगढ़

 जमात-ए-इस्लामी हिंद के मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी जी ने मद्रासी रेस्टोरेंट, पुराना हाईकोर्ट के पास एक भव्य दावते ए इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
                GSS को आमंत्रण मिलने पर विभिन्न जाति-धर्म के लोग प्रेम भाव से एकजुट होकर दावत का आनंद लिया, जो सामाजिक एकता का प्रतीक बना।  
                     इस कार्यक्रम में GSS के  वीरेंद्र भारद्वाज (प्रवक्ता),  अजय अनंत(ऑफिस सचिव), एवं एड.लाखनसिंह,  श्याममूरत कौशिक ,  रशीद अंसारी,  सरफ़राज़ आलम,  रहमानी सहित कई दर्जन लोग शामिल हुए। 
               सभी ने एक-दूसरे के साथ भाईचारे की एकजुटता कायम करते हुए भाग लिया। यह आयोजन समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।  
          अंत में GSS ने जमात-ए-इस्लामी हिंद के इस पहल की  सराहना की ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments