Sunday, March 15, 2026
Homeराजस्थाननारी शक्ति के सम्मान में रायपुर में होगा भव्य समारोह

नारी शक्ति के सम्मान में रायपुर में होगा भव्य समारोह

मूकनायक/ गोपाल मेघवंशी

रायपुर/ भीलवाड़ा/ राजस्थान

भारत न्यूज़ संस्थान के तत्वावधान में महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के पावन अवसर पर 08 मार्च 2026 रविवार को प्रातः 9:15 बजे सुरास चौराया स्थित अमृत होटल, रायपुर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, पत्रकारिता तथा सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में नारी सम्मान और समानता का संदेश भी दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श, प्रेरणादायक वक्तव्य तथा सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। भारत न्यूज़ संस्थान हमेशा से समाज के सकारात्मक कार्यों और जनहित के मुद्दों को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम नारी शक्ति के प्रति सम्मान, जागरूकता और प्रेरणा का प्रतीक बनेगा।
संस्थान की ओर से क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने तथा नारी सम्मान के इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।
आयोजक : भारत न्यूज़ संस्थान

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments