Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedभाजपा कार्यालय घेराव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहयोगियों सहित...

भाजपा कार्यालय घेराव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहयोगियों सहित हुए शामिल, नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। दुर्ग और बलरामपुर जिले में कई एकड़ भूमि पर अफीम की अवैध खेती और प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम जैसे मादक पदार्थों की खेती बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशे का यह अवैध कारोबार समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए बेहद घातक है। ऐसे समाज विरोधी कार्यों में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई कर प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

इस अवसर पर मोहन जायसवाल, जितेंद्र शर्मा (जीतू), मंगल वाजपेई, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, राहुल गोरख, हेमंत कौशिक, टीकाराम यादव, केशव पांडे, कामरान खान, बंटी खान, मनोज यादव, सुदीप यादव, मनोज श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, नंदकिशोर वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक कश्यप, विजय तिवारी, मुकेश अग्रवाल, हृदेश कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments