Saturday, March 14, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशकोलकाता में हेल्थ एजुकेटर ट्रेनिंग पर भेजी गईं कार्यकर्ता, 40% वेतन देने...

कोलकाता में हेल्थ एजुकेटर ट्रेनिंग पर भेजी गईं कार्यकर्ता, 40% वेतन देने के फैसले से नाराज ।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग, प्रशिक्षण अवधि में मिले 100% वेतन।

ठाकुर दास भारती मंडी। प्रदेश की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से प्रशिक्षण अवधि के दौरान 100 प्रतिशत वेतन देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें हेल्थ एजुकेटर की ट्रेनिंग के लिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ में एक वर्ष के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पहले उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान पूरा वेतन मिलने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में कैबिनेट निर्णय के अनुसार केवल 40 प्रतिशत वेतन देने की बात कही गई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारियों को उच्च शिक्षा के दौरान 100 प्रतिशत वेतन दिया जाता है। ऐसे में उनके साथ भी समान व्यवहार किया जाना चाहिए।एजुकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में गई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं मेंअनुराधा धीमान (हमीरपुर),राजकुमारी राणा,मीनाक्षी,भावना देवी,दर्शना कुमारी, मीना कुमारी, दिनेश कुमारी, पार्वती देवी, रीता देवी, बिमला देवी, कंचन देवी (मंडी), शाल्फा देवी (कुल्लू), नरेश शर्मा (ऊना), रीना कुमारी (कांगड़ा), इंदु शर्मा, मीना देवी, रीना देवी (बिलासपुर) आदि ने  मुख्यमंत्री से इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments